IAS Mains Past Year Solve Questions : यूपीएससी मुख्य परीक्षा पिछले वर्षों का हल प्रश्नपत्र

VINI IAS
0

 Download IAS Mains Past Year Solve Questions : यूपीएससी मुख्य परीक्षा पिछले वर्षों का हल प्रश्नपत्र 


साथियों हम आपको आज इस ब्लॉग में यूपीएससी मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन का अभ्यास करने का तरीका बताऊंगा। हमे विशास है कि आपको यह ब्लॉग पसंद आएगी, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद। हम आपको एक प्रश्न को हल करके दिखाते है एवं आप इसे देकर स्वयं लिखने का प्रायस की। 

मेन्स में उत्तर कैसे लिखें?



प्रश्न. 1– “अनेक प्रकार से लॉर्ड डलहौजी ने आधुनिक भारत की नींव रखी।” व्याख्या कीजिए। (200 शब्द में)

उत्तर – गॉवनर जेनरल लॉर्ड डलहौजी का कार्यकाल 1856 ई. तक था। इन्होंने जिन नीतियों एवं विकासात्मक कार्यों को प्रारंभ किया उससे आधुनिक भारत की नींव पड़ी। 

प्रशासनिक सुधार : 
  • इन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों का राजनीतिक एकीकरण किया। “डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स” नीति जिसने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्होंने केंद्रीय करण के सिद्धांत को अपनाया। 
  • इसने हरपें गए राज्यों को “नॉन रेगुयुलेटरी सिस्टम” में रखा, जहां पर प्रशासनिक समस्या को सुलझाने के लिए कमीशनर नियुक्त किए गए।
  • वर्ष 1852 में “इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ सिस्टम” तथा 1854 में टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत की और इसके साथ डाक विभाग की स्थापना की। 
  • सरकों, पुलों, और सरकारी भवनों के निर्माण के लिए एक अलग लोक निर्माण विभाग की स्थापना की।

सैन्य सुधार : ब्रिटिश और भारतीय सैनिक के बीच संतुलन बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया। तोपखाने को कलकत्ता से मेरठ स्थांनातरित किया। हिमाचल की तलहटी में एक नया गोरखा रेजीमेंट बनाया। 

समाज सुधार : 
  • उच्च जातियों में प्रचलित कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाई। 
  • उड़ीसा व मध्य प्रांत में निवास करने वाले खोंड जनजातियों में प्रचलित नर बलि प्रथा पर रोक लगाई।
  • डलहौजी ने वर्ष 1850 में धार्मिक अक्षमता अधिनियम पारित किया गया जिसके कारण अब धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकेगा।
  • वर्ष 1855 में विधवा पुनः विवाह अधिनियम पारित किया गया। अब हिंदुओं में पुनः विवाह होना कानून वैध हो गया। 

आर्थिक और वाणिज्यक सुधार : डलहौजी ने मुक्त व्यपार की नीति का अनुसरण किया। 

रेलवे के जनक : 
दलहैजी ने भारत में एक नए परिवहन रेलवे की शुरुआत की। यह शहरों को बंदरगाहों से जोड़ने के लिए बनाया गया ताकि अवस्तियों का आवागमन आसानी से हो सके।

शैक्षिक सुधार : 
  • वुड का “डिस्पेच ऑफ 1854” की प्रेरणा से आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव रखी।
  • प्रत्येक जिले में एंग्लो देशी भाषा का स्कूल और एक अलग शिक्षा विभाग स्थापित किया।
  • वर्ष 1856 में कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास में एक एक विश्विद्यालय अस्थापित करने के लिए योजनाएं तैयार हो गई। डलहौजी के काल में रुड़की व अन्य प्रेजीडेंसी में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ इसीलिए डलहौजी को भारत में प्रोफेशनल और तकनीकी शिक्षा का पिता कहा जाता है।

लॉर्ड डलहौजी ने लगभग सभी विभागों में सुधार किए। इनके सामाजिक व अन्य सुधारों को 1857 को विद्रोह के करना में गिना जाता है, लेकिन डलहौजी के अधिकांश सुधारों ने भारत में आधुनिकीकारण की नींव डाली।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top